{"_id":"585ab3664f1c1b8e03e3a252","slug":"12-projects-laid-foundation-stone-development-speed","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 परियोजनाओं का शिलान्यास कर दी विकास को रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 परियोजनाओं का शिलान्यास कर दी विकास को रफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
राम गोपाल यादव
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम स्थित मल्टी परपज ग्राउंड में बुधवार को राज्यसभा सांसद व सपा राष्ट्रीय महासचिव ने हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। हालांकि, इनमें से कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास काफी समय पहले हो चुका है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के सचिव एवं वित्त नियंत्रक विश्वजीत राय ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश और उनकी प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में राम गोपाल यादव ने एचीपडीए के विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए प्राधिकरण की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा आनंद विहार आवासीय योजना में 3.50 करोड़ से 20 हजार वर्ग मीटर में बने लोहिया पार्क, इसी योजना में नौ हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 2.10 करोड़ की लागत से बने सामुदायिक केंद्र,
विज्ञापन
प्रीत विहार में दो हजार वर्ग मीटर में 1.50 करोड़ से बने सामुदायिक केंद्र, हापुड़ पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर के 20 स्थानों पर बने एक करोड़ की लागत से यात्री शेड, ट्रांसपोर्ट नगर हापुड़ और टेक्सटाइल नगर पिलखुवा में 59.80 लाख की लागत से
बनी पुलिस चौकी, हापुड़ में दो स्थानों पर 3.16 करोड़ की लागत से बने साइकिल ट्रैक, आनंद विहार आवासीय योजना में 3.56 करोड़ से बने 128 चार मंजिला दुर्बल आय वर्ग के आवासीय भवन, आनंद विहार आवासीय योजना में 8.39 करोड़ की लागत से बने
208 चार मंजिला अल्प आय वर्ग के आवासीय भवन, इसी योजना में 13.42 करोड़ की लागत से बने 174 तीन मंजिला मध्यम आय वर्ग के आवासीय भवन, समाजवादी योजना के अंतर्गत 24.96 करोड़ की लागत से बने तीन विभिन्न श्रेणी के छह मंजिला 198 आवासीय भवन,
गढ़मुक्तेश्वर में तहसील चौराहा से दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे लाइन पर निर्मित आरओबी तक 3.47 करोड़ की लाग से बनी 2.50 किमी सड़क रेलवे स्टेशन रोड टू लेन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि कुल 12 विकास कार्यों पर 66.62 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, एसपी अलंकृता सिंह एवं प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह (आईएएस) और मुख्य अभियन्ता एपी सिंह, हापुड़ विधानसभा से सपा प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख, इफ्को डायरेक्टर चौधरी शीशपाल सिंह, जिलाध्यक्ष नरेंद्र शिशौदिया, व्यापारी नेता संजय अग्रवाल, श्याम सुंदर भुर्जी, रूपचंद यादव, अली मुर्तजा, हसीन चौधरी भी मौजूद रहे।