फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गांव पहुंचकर सबसे पहले किया मातृ भूमि का नमन

गांव पहुंचकर सबसे पहले किया मातृ भूमि का नमन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
गांव पहुंचकर सबसे पहले किया मातृ भूमि का नमन
गांव पहुंचकर सबसे पहले किया मातृ भूमि का नमन
विज्ञापन


हापुड़। गांव काठीखेड़ा की बेटी स्नेह और बहू सुमन ने गांव पहुंचकर सबसे पहले गांव की भूमि को नमन किया। इसके बाद ही वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस दौरान गांव काठीखेड़ा के लोगों में जबरदस्त जोश दिखाई दिया।

जिले का नाम विश्वपटल पर रोशन करने वाली स्नेह और सुमन में अपने गांव के लिए विशेष श्रद्धा देखने को मिला। घंटों स्वागत और लंबे जुलूस के बाद उनके गांव काठीखेड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों में गजब का जोश था। हापुड़ से ही डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें गांव तक ले जाया गया। इस दौरान देशभक्ति संगीत ने युवाओं का जोश और बढ़ा दिया। गांव पहुंचने पर सैंकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उनकी अगुवाई करने के लिए उमड़ पड़ी। गांव पहुंचने पर स्नेह और सुमन ने आस्कर अवार्ड को बाहर निकालकर ऊपर उठाते हुए दिखाया तो ग्रामीणों ने जयकारे लगाने शुरू कर दिये। युवा मस्ती और जोश में झूम उठे तो बुजुर्गों ने आशीर्वाद देने के लिए अपने हाथ ऊपर उठा लिए। कार से उतरकर स्नेह और सुमन गांव के गेट तक पहुंची और झुककर गांव की मिट्टी और भूमि को नमन किया। इसके बाद ही वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed