फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई

मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई
संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की हुई मौत हुई
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली शुगर मिल में ठेका प्रथा के तहत मजदूरी करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगोली निवासी अमित (26वर्ष) सिंभावली शुगर मिल में एक ठेकेदार के साथ मजदूरी करता था। शनिवार की रात काम से छुट्टी होने के बाद वह मिल में ही मजदूरों के आराम करने के लिए बने एक कमरे मे जाकर सो गया। रविवार की सुबह दूसरे मजदूर कमरे में पहुंचे, तो उन्हें अमित मृत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके सिर पर चोट का भी निशान था। मिल में मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना पर मृतक के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके की जांच पड़ताल की। वहीं मृतक के चाचा अरविंद ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed