{"_id":"5c59e30abdec2273792f4167","slug":"11549394698-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ट्रांसपोर्टर पर वाणिज्य कर का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ट्रांसपोर्टर पर वाणिज्य कर का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार ट्रांसपोर्टरों पर वाणिज्य कर का छापा
हापुड़। शहर के चार ट्रांसपोर्टरों पर मोहन नगर से आई वाणिज्यकर की टीम ने छापा मारा। टीम ने फर्जी बिलिंग को लेकर जांच की। इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। टीमों ने सामान और दस्तावेजों की जांच की।
मंगलवार सुबह मोहन नगर की टीमों ने एक साथ नगर के चार ट्रांसपोर्टरों के यहां छापा मारा। अधिकारियों ने यहां पहुंचते ही सामान और दस्तावेजों को कब्जे में लेना शुरू कर दिया। सामान को बिलों आधार पर वजन करा कराकर जांच की गयी। इसके अलावा करीब तीन चार घंटों तक दस्तावेजों की गंभीरता से जांच की। अधिकारियों ने बताया कि कर चोरी और फर्जी बिलिंग को लेकर यह जांच की जा रही है। हालांकि इस दौरान अधिकारियों ने किसी ट्रांसपोर्ट पर कोई कमी पायी जाने की बात नहंी की। हालांकि टीमों द्वारा सभी स्थानों से जांच के लिए दस्तावेज जब्त किये हैं। इसके अलावा एक ट्रांसपोर्ट से माल से भरा एक ट्रक भी कब्जे में लिया है। उसे भी जांच की बात कहते हुए अधिकारी अपने साथ ले गए।
उधर कार्रवाई के दौरान जिले के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारिक संगठनों में नेता मौके पर पहुंच गए। व्यापारी नेता नरेश कसेरे भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से कार्रवाई की बाबत बातचीत की। उन्होंने बताया कि कहीं किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई।