{"_id":"5b425a6b4f1c1b82698b4fa9","slug":"11531075179-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीचंडी मंदिर की साधारण सभा में गबन के आरोपियों पर मुकदमा करने का प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीचंडी मंदिर की साधारण सभा में गबन के आरोपियों पर मुकदमा करने का प्रस्ताव पास
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री चंडी मंदिर की साधारण सभा में गबन के
आरोपियों पर मुकदमा करने का प्रस्ताव पास
हापुड़। श्री चंडी मंदिर की साधारण सभा रविवार को हुई। इसमें जगदीश प्रसाद की प्रधान वाली समिति को साधारण सभा ने सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए मान्यता दी। साथ ही गबन के मामले में पूर्व के तीन पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने का प्रस्ताव पास हुआ।
सभा में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास हुआ कि पूर्व प्रधान, पूर्व मंत्री और पूर्व कोषाध्यक्ष के विरुद्ध चंडी मंदिर की गुल्लक व किराए की रकम से हटाए गए कुल 14.60 लाख रुपये के गबन में इन तीनों के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाए। साथ ही धनराशि वसूलने की प्रक्रिया अपनाई जाए। सभा समिति के प्रधान जगदीश प्रसाद आलू वालों की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। इसमें 31 सदस्य का कोरम पूरा था। सभा में डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा और पूर्व अन्य अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों को पढ़कर सुनाया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान, पूर्व मंत्री और पूर्व कोषाध्यक्ष द्वारा असंवैधानिक एवं जबरदस्ती कब्जे करने की निंदा की गई।
बैठक में नरेश अग्रवाल, बिजेंद्र पंसारी, विजय गोयल, बिजेंद्र गर्ग, पुरुषोत्तम अग्रवाल, वीरेंद्र सर्राफ, नरेंद्र अग्रवाल, भागीरथ चौधरी, अशोक गुप्ता, अशोक बीमा वाले, बिजेंद्र गुडलक, शिवकुमार गर्ग, धर्मेंद्र शर्मा और ललित कुमार मौजूद रहे।