{"_id":"5b0462c14f1c1b1b5e8b66c1","slug":"11527014081-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 करोड़ रुपये की लागत से बनायी जायेंगी करीब 15 गांवों की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 करोड़ रुपये की लागत से बनायी जायेंगी करीब 15 गांवों की सड़कें
Updated Wed, 23 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 करोड़ रुपये की लागत से बनाई
जाएंगी 15 गांवों की सड़कें
हापुड़। वित्तीय वर्ष 2017-18 में मिली स्वीकृति के बाद करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से जिले के पंद्रह गांवों में संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे। इसके तहत करीब 62 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की काफी दिक्कते हल हो सकेंगी।
केंद्र और प्रदेश सरकार का सड़कों की स्थिति में सुधार पर पूरा ध्यान है। इसके तहत हाईवे पर बड़ा बदलाव किया जा रहा है। जगह-जगह निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। हर ब्लाक को मुख्य मार्गों सेे जोड़ने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा उन गांवों को भी मुख्य मार्गों से जोड़ा जा रहा है, जो सड़क से दूर हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 में विभाग की ओर से कार्य योजना तैयार की गई थी। क्षेत्र के तीनों सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों के आधार पर जिले के करीब 15 गांवों में सड़क बनाए जाने को स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत इन गांवों में करीब 62 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा जिस पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उत्तर प्रदेश रूरल रोड डेवलपमेंट एजेंसी के माध्यम से इसके लिए धनराशि जारी की जाएगी।
वर्ष 2017 में बनाई गई 12.6 किलोमीटर सड़क
अधिकारियों की माने तो वर्ष 2017 में इस विभाग की ओर से करीब 12.6 किलोमीटर सड़क का ही निर्माण हो सका। दरअसल, खनन पर रोक लगने के बाद पत्थर की कमी के कारण पिछले वर्ष सड़कों का कार्य प्रभावित हुआ था, लेकिन अब कार्याें में तेजी आएगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए करीब 15 गांवों में कार्य किए जाएंगे। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।