{"_id":"594967294f1c1b59508b467b","slug":"11497982761-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने किया घर में घुसने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने किया घर में घुसने का प्रयास
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने किया घर में घुसने का प्रयास
हथियारों से लैस बदमाशों ने दिल्ली रोड स्थित एक शिक्षक दंपति के घर में घुसने का प्रयास किया। शिक्षिका ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देखकर बदमाश फरार हो गए।
दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार में महेश बंसल का मकान है। महेश मेरठ स्थित एक स्कूल शिक्षक हैं। उनकी पत्नी सुमन ब्रह्मादेवी बालिका विद्या मंदिर मेें शिक्षिका हैं। मंगलवार रात सुमन अपने पुत्र अखिल के साथ घर पर अकेली थीं।
करीब एक बजे किसी ने घर की डोर बैल बजानी शुरू कर दी। आवाज देने पर दरवाजे से किसी ने जवाब नहीं दिया। लगातार घंटी बजने पर सुमन ने मामले की जानकारी अपने भाई नरेश अग्रवाल को दी।
विज्ञापन
जिसके बाद सुमन ने अपने भाई के कहने पर 100 नंबर डायल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कुछ पड़ोसियों को भी फोन कर दिया। करीब बीस मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के आने की आशंका से बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने घर में घुसने के लिए दरवाजे पर लगे लोहे के कुंदे को भी काटने का प्रयास किया था, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। कोतवाली निरीक्षक आरके सिंह का कहना है कि सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। उससे पहले ही बदमाश भाग गए। जिनकी तलाश भी की गयी।