{"_id":"5ce29165bdec22072b5a5e44","slug":"111558352229-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने गढ़ रोड सीएचसी का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने गढ़ रोड सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ ने गढ़ रोड सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
हापुड़। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बृहस्पतिवार को गढ़ रोड सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों की समस्याओं को सुना और चिकित्सकों को कार्यप्रणाली में सुधार की कड़ी हिदायत दी।
सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था सुधार के लिए सीएमओ ने पांच चिकित्साधिकारियों का स्थानांतरण किया था। इसी क्रम में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सीएमओ ने बृहस्पतिवार को गढ़ रोड सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठे मरीजों की समस्या सुनी। अधिकांश मरीजों ने चिकित्सकों के समय से न बैठने की शिकायत की, इस पर सीएमओ ने सुधरने की हिदायत दी है, साथ ही कार्यप्रणाली में सुधार न करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेय जल आदि व्यवस्थाओं को भी परखा।
सीएमओ डा. राजवीर सिंह ने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।