फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   स्वरोजगार के लिए जागरूकता शिविर का शुभारंभ

स्वरोजगार के लिए जागरूकता शिविर का शुभारंभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
स्वरोजगार के लिए जागरूकता शिविर का शुभारंभ
स्वरोजगार के लिए जागरूकता शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन


हापुड़। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा क्षेत्र के गांव उपैड़ा में आयोजित तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक विजयपाल आढ़ती ने प्रशिक्षकों को आवश्यक जानकारियां दी।

मौके पर विधायक ने कहा कि देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयासरत हैं। वर्तमान में बेरोजगारी की समस्या का मुख्य कारण पूर्व की सरकारों द्वारा युवाओं की अनदेखी कर स्वरोजगार व नौकरी के अवसर मुहैया न करा पाने के कारण हुए हैं, जबकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार ने युवाओं के लिए मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया व मुद्रा लोन आदि अनेकों योजनाओं से देश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। उसी कड़ी में खाद्य प्रसंस्करण की छोटी छोटी इकाईयों को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें मसाला पीसना, तिलहान से तेल निकालना, आलू से चिप्स बनाया, सॉस बनाना, आचार बनाना, दाल का पापड़ व मुरब्बे बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा अपना रोजगार विकसित कर सकते हैं। इसमें प्रशिक्षकों को 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक ऋण मुहैया कराया जाता है। मौके पर प्रसंस्करण के प्रभारी रमेश चंद, विशेषज्ञ सुरेंद्र चंद, विनय कुमार, राकेश त्यागी, अनिल त्यागी, मोंटी चौधरी, धमेंद्र राठी, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed