फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ाहरे ने ठप किया जसरूपनगर बिजलीघर

ाहरे ने ठप किया जसरूपनगर बिजलीघर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
ाहरे ने ठप किया जसरूपनगर बिजलीघर
कोहरे ने ठप किया जसरूपनगर बिजलीघर
विज्ञापन


हापुड़। कड़ाके की सर्दी और कोहरे ने बृहस्पतिवार रात जसरूपनगर बिजलीघर को ठप कर दिया। इस कारण आधा दर्जन गांवों के हजारों घरों की बत्ती गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अन्य कई बिजलीघरों की आपूर्ति भी प्रभावित रही। निगम कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर नमी के कारण फुंके इंसुलेटर को बदल कर आपूर्ति बहाल कराई।
जसरूपनगर, धीरखेड़ा, किल्होड़ा बिजलीघर से दर्जनों गांवों को आपूर्ति दी जाती है। बृहस्पतिवार रात में कड़ाके की सर्दी और कोहरे के कारण इन बिजलीघरों से गांवों तक जा रही विद्युत लाइन के इंसुलेटर में फाल्ट हो गया।
विज्ञापन

जसरूपनगर बिजलीघर तो रातभर बंद रहा, क्योंकि यहां तैनात कर्मियों को रात के अंधेरे में फाल्ट नहीं मिला। जबकि धीरखेड़ा व किल्होड़ा बिजलीघर को रात में ही चालू करा दिया गया। कुल मिलाकर अब कड़ाके की सर्दी बिजली आपूर्ति पर भी भारी पड़ रही है। जसरूपनगर बिजलीघर को शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे चालू किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ राजीव कुमार का कहना है कि मौसम में नमी के कारण यह समस्या बन रही है। लाइनों में हुए फाल्टों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed