{"_id":"5b37d1044f1c1bf26e8badf1","slug":"111530384644-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म मशीनरी बैंक की स्थापाना के लिए समूह को मिलेगा लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म मशीनरी बैंक की स्थापाना के लिए समूह को मिलेगा लोन
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना के लिए समूह को मिलेगा लोन
गढ़मुक्तेश्वर। आधुनिक कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने और लघु व सीमांत किसानों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग फार्म मशीनरी बैंकों की स्थापना करेगा। इसके लिए विभाग ने किसानों के समूह से आवेदन मांगे हैं।
कृषि उपनिदेशक डॉ. एएन मिश्रा ने बताया कि खेती में आधुनिक यंत्रों को बढ़ावा देने और छोटी जोत के किसानों को किराए पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के मकसद से विभाग द्वारा फार्म मशीनरी बैंकों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना के लिए 10 किसानों का समूह बनाया जाएगा, जिनकी शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं पास हो। समूह में महिला और एससी वर्ग का किसान भी शामिल होना चाहिए। उन्होंने बताया कि समूह को दस लाख की योजना के लिए आठ लाख रुपये का अनुदान कृषि यंत्र खरीद पर मिलेगा। वहीं काम शुरू करने के लिए समूह के पास एक लाख रुपये होना चाहिए और एक लाख रुपये का लोन बैंक द्वारा दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के समूह को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा, जिनका चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन की प्रक्रिया
कृषि उपनिदेशक डॉ. एएन मिश्रा ने बताया कि आवेदक ब्लॉक स्तर पर बीडीओ/राष्ट्रीय कृषि बीज भंडार, तहसील स्तर पर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी और जनपद स्तर पर उप कृषि निदेशक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनपद का मूल निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र, बैंक द्वारा एनओसी और भू-अभिलेख संबंधित प्रमाण पत्र आवश्यक हैं।