{"_id":"5b0463cd4f1c1bd4408b715f","slug":"111527014349-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहूनी क्रय केंद्र पर तौल बंद होने से किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहूनी क्रय केंद्र पर तौल बंद होने से किसानों में आक्रोश
Updated Wed, 23 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहूनी क्रय केंद्र पर तौल बंद होने से किसानों में आक्रोश
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बिहूनी के क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल बंद होने से किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गुस्साए किसानों ने शुगर मिल प्रबंधन और गन्ना समिति अफसरों की अनदेखी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
गढ़ क्षेत्र के गांव बिहूनी में सिंभावली शुगर मिल का क्रय केंद्र लगा हुआ है। इस पर मंगलवार दोपहर अचानक गन्ने की तौल बंद कर दी गई। इससे क्रय केंद्र पर गन्ना लेकर पहुंचे किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इससे गुस्साए किसानों ने मिल प्रबंधन और गन्ना समिति के अधिकारियों के खिलाफ हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि पर्ची मिलने के बावजूद भी सेंटर पर तौल बंद कर दी गई है, जिससे उन्हें गन्ना लेकर सेंटर पर खड़ा रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, सिंभावली शुगर मिल द्वारा पेराई सत्र बंद करने का पहला नोटिस भी चस्पा कर दिया है। यदि पेराई सत्र बंद हो गया तो किसान अपना गन्ना लेकर कहां जाएंगे। ग्राम प्रधान मेजर भीष्म त्यागी का कहना है कि कड़ी धूप में वाहनों में लदा गन्ना सूख रहा है, जिससे और भी अधिक परेशानी हो रही है। किसानों ने क्रय केंद्र पर तौल चालू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में मनोज, प्रेम सुंदर, बबलू, प्रेमा चौहान, अभय राम, संजीव, संजय, हरिओम, अनुज, जयकुमार, राकेश, ओमपाल समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे। सिंभावली गन्ना विकास समिति सचिव राजीव सेठ का कहना है कि क्रय केंद्र पर गन्ना अधिक होने के चलते तौल बंद की गई है। रात में क्रय केंद्र पर मौजूद गन्ना हटवाकर बुधवार की सुबह से तौल चालू करा दी जाएगी।