फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शहर के अंदर संचालित पशु डेयरियों को अंतिम नोटिस

शहर के अंदर संचालित पशु डेयरियों को अंतिम नोटिस

Sun, 06 May 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
शहर के अंदर संचालित पशु डेयरियों को अंतिम नोटिस
शहर में संचालित पशु डेयरियों को अंतिम नोटिस
विज्ञापन


हापुड़। शहर में संचालित पशु डेयरियों को अब शहर से बाहर किया जाएगा। कई बार इस संबंध में नोटिस जारी करने के बावजूद कार्रवाई न होने पर नगर पालिका ने इन्हें अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। उसके बाद इन्हें शहर से बाहर करने की कार्रवाई की जाएगी।

शहरों में गंदगी, प्रदूषण आदि को देखते हुए एनजीटी और हाईकोर्ट द्वारा शहरों से डेयरियों को बाहर करने के आदेश जारी हो चुके हैं। मगर, लंबे समय के बाद भी इन आदेशों का पालन नहीं किया जा सका है। हापुड़ की बात करें तो नगर पालिका परिषद ने यहां 25 पशु डेयरियों को चिन्हित किया है। पालिका परिषद द्वारा इन डेयरियों को हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन नगर पालिका द्वारा जारी किए गए इन नोटिसों का कोई असर नहीं हुआ। अभी भी इन डेयरियों का जगह-जगह संचालन हो रहा है। इसके कारण शहर में गंदगी व्याप्त हो रही है। इनके गोबर को नालियों मेें बहा दिया जाता है, जिससे नालियां जाम हो जाती हैं। अब नगर पालिका द्वारा इन सभी डेयरियों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। ईओ जितेंद्र कुमार आनंद ने बताया कि नोटिस जारी किये जा रहे हैं। इसके बाद डेयरियों को शहर से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed