फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   102 number of ambulances shriek rang again

फिर गूंजी 102 नंबर एंबुलेंस में किलकारी

Mon, 04 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Mon, 04 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
102 number of ambulances shriek rang again
एंबुलेंस - फोटो : demo pic
प्रसव पीड़ा से तड़पती प्रसूताओं को राहत दिलाने के लिए शुरू की गई 102 नंबर एंबुलेंस सेवा जिले में बखूबी अपनी सेवा दे रही है। सोलाना निवासी एक प्रसूता ने सोमवार को एंबुलेंस में तैनात ईएमटी की सूझबूझ से बेटे को जन्म दिया है। प्रसूता को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है।  
विज्ञापन


परिजनों ने बताय कि  इस्तकार की पत्नी सबरा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई। उन्होंने आनन फानन में 102 नंबर एंबुलेंस को कॉल की। कॉल दर्ज होने के 15 मिनट बाद गांव में एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस कर्मी प्रसूता को सीएचसी में भर्ती कराने के लिए रवाना हुए,  लेकिन भयंकर पीड़ा के चलते ईएमटी हेमराज ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सबरा की एंबुलेंस में ही डिलेवरी कराई। इसके बाद प्रसूता को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का स्वास्थ्य सामान्य मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पायलट पंकज कुमार का भी सहयोग रहा। बता दें कि 15 दिन के अंदर 102 नंबर एंबुलेंस में 4 डिलीवरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


108 व 102 नंबर एंबुलेंस प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एंबुलेंस कर्मी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। आपातकालीन समय में कुशल कर्मियों के प्रयास से प्रसूता की एंबुलेंस में ही डिलेवरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed