{"_id":"5b79bb2442c792464109cddb","slug":"101534704420-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की भिड़ंत में मां-बेटे समेत आठ घायल हुए, एक मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की भिड़ंत में मां-बेटे समेत आठ घायल हुए, एक मेरठ रेफर
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों की भिड़ंत में मां-बेटे समेत आठ घायल
गढ़मुक्तेश्वर। अलग-अलग रास्तों पर हुई वाहनों की भिड़ंत में मां-बेटे समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है।
जनपद बुलंदशहर के गांव ढकौली का नरेंद्र शनिवार देर रात में बाइक से बहादुरगढ़ से घर लौट रहा था। गढ़-स्याना रोड पर गांव सदरपुर के पास सड़क पार कर रहा मवेशी सामने आने पर संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक फिसल गई और वह गंभीर रूप में घायल हो गया। दूसरी घटना में जनपद मेरठ के किठौर में रहने वाला मोनू बाइक से जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना जा रहा था। सदरपुर पेट्रोल पंप के पास आगे जा रही कार को ओवरटेक करने की कोशिश में संतुलन बिगड़ने पर बाइक कार से टकरा गई। हादसे में मोनू समेत कार मेें सवार दिनेश, उसकी मां कांता और बेटी सोनम घायल हो गईं। तीसरी घटना अठसैनी फ्लाई ओवर के पास हुई। यहां शीरे के टैंकर की साइड लगने से कार में सवार विनोद, जयपाल और चालक हसरत अली निवासी लोनी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां से मोनू को हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है।