{"_id":"599dbe744f1c1b053c8b46c5","slug":"101503510132-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की जमीन पर बनेगा दो मंजिला कॉम्पलेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की जमीन पर बनेगा दो मंजिला कॉम्पलेक्स
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग, मिलेगी जाम से निजात
- पालिका की महिला अस्पताल परिसर में 600 वर्ग मीटर जमीन पर बनेगी पार्किंग
- बनेगा दो मंजिला कॉम्पलेक्स, बेसमेंट में होगी पार्किंग की व्यवस्था
- डीएम ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, नक्शा बनवाने में जुटे पालिका के अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़।
गढ़ रोड पर नगर पालिका की महिला अस्पताल परिसर में पार्किंग बनवाकर प्रशासन शहर को जाम से निजात दिलवाएगा। परिसर में 600 वर्ग मीटर जमीन पर दो मंजिला कॉम्पलेक्स बनेगा और इसके बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था होगी। डीएम ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। नगर पालिका के अधिकारी भी इस योजना को परवान चढ़ाने के लिए नक्शा बनवाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।
दरअसल, जिला बनने के बाद भी अब तक शहर में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके कारण चालक सड़कों पर आड़े तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आए दिन पूरे शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो रही है। आलम यह है कि कुछ दबंग सड़क किनारे अवैध पार्किंग का धंधा तक शुरू कर दिया है। इसके चलते आए दिन जाम लोगों की परेशानी का कारण बन रही है।
इस समस्या से निजात दिलाने के लिए अब प्रशासन व नगर पालिका के अधिकारियों ने गढ़ रोड पर बने महिला अस्पताल परिसर की जगह में 600 वर्ग मीटर जमीन पर दो मंजिला कॉम्पलेक्स बनवाकर बेसमेंट में पार्किंग की बनवाएगा। इसके योजना को परवान चढ़ाने के लिए डीएम कृष्णा करूनेश ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
कॉम्पलेक्स में एक तरफ लोगों को रेस्टोरेंट और बैंक की सुविधा मिलेगी। वहीं, शहर की सुंदरता को ग्रहण लगाने वाले जाम से भी लोगों को काफी हद तक राहत मिल जाएगी। नगर पालिका के ईओ जितेंद्र कुमार आनंद ने बताया कि इस प्रस्ताव को डीएम से हरी झंडी मिल गई। जल्द नक्शा तैयार कराकर एचपीडीए को भेजा जाएगा। इसके बाद बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस पहल से लोगों को वाहन पार्क करने की समस्या से राहत हद तक राहत मिल जाएगी।