फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   10 thousand bank accounts income tax department

10 हजार बैंक खातों पर आयकर विभाग की नजर

Sun, 20 Nov 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/हापुड़
ब्यूरो,अमर उजाला/हापुड़ Updated Sun, 20 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
10 thousand bank accounts income tax department
income tax - फोटो : AMAR UJALA

नोटबंदी के बाद बैंकों से सालाना रिपोर्ट मांगने वाला आयकर विभाग जिले के करीब 10 हजार खातों पर रोज नजर बनाए हुए हैं। खातों में क्षमता से अधिक रकम जमा होने पर खाताधारकों के पास जनवरी माह से नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही जनधन योजना के तहत खुले खातों पर भी सरकार की नजर है।

विज्ञापन


बैंक अफसरों की मानें तो नोटबंदी के बाद से आयकर विभाग बैंक से लिंक हो गया है। अफसरों के मुताबिक, आयकर विभाग बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन करने वाले सभी खाताधारकों पर नजर बनाए हुए है। बचत खाते में 2.5 लाख रुपये और चालू खाते में 12.5 लाख रुपये से अधिक अमाउंट पहुंचते ही खाते की रिटर्न के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, जिन खातों में अभी तक मामूली ट्रांजेक्सन हुआ था और नोटबंदी के बाद अचानक उनमे मोटी रकम जमा की गई है तो उसकी भी जांच की जाएगी। साथ ही जनधन योजना और मनरेगा के खाते भी आयकर विभाग के रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्र के अनुसार संदिग्ध खाता धारकों को चिन्हित कर जनवरी माह में बड़े स्तर पर नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा सकती है। 10 हजार खाते आयकर विभाग के रडार पर हैं।

भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार का कहना है कि कैश डिपोजिट के लिए एक साइट के माध्यम से आरबीआई और आयकर विभाग लिंक है। खातों में होने वाली बड़ी ट्रांजेक्शन के आधार पर चिन्हित उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे।


आयकर भरने वालों को कोई समस्या नहीं
चार्टड अकाउंटेंट योगेश शर्मा ने बताया कि काले धन पर रोक के लिए आयकर विभाग की यह प्रतिक्रिया लाजमी है। इस स्थिति से ईमानदार लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। आयकर रिटर्न के हिसाब से अपने खातों में रुपये जमा करने वालों को कोई समस्या नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed