{"_id":"665765766e1d9857f9056bd8","slug":"10-crore-demand-for-road-construction-hapur-news-c-135-1-hpr1001-111035-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क निर्माण के लिए शासन से मांगे दस करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क निर्माण के लिए शासन से मांगे दस करोड़
Wed, 29 May 2024 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 29 May 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। धीरखेड़ा से बुलंदशहर बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य बजट के अभाव में अधर में लटक गया है। वहीं मसूरी- गुलावठी मार्ग का कार्य भी बजट न मिलने के कारण रुका पड़ा है। कार्य में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा शासन से दस करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है।
मेरठ रोड स्थित धीरखेड़ा से बुंलदशहर बाईपास सोना पेट्रोल पंप तक सड़क की चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। करीब आठ किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 48 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। जिसमें से करीब 7.5 करोड़ रुपये का बजट लोक निर्माण विभाग को मिल चुका है।
विभाग द्वारा डिवाइडर बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है और कुछ स्थानों पर सड़क का चौड़ीकरण भी हो गया है। लेकिन पिछले एक माह से कार्य अधर में लटका हुआ है, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, 40 करोड़ रुपये की लागत से मसूरी-गुलावठी सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। लेकिन बजट के अभाव में इसका कार्य भी अधर में रुक गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि दोनों सड़कों के चौड़ीकरण के शासन से दस करोड़ रुपये की मांग की गई है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बजट मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद तेजी से कार्य किया जाएगा।