{"_id":"56f820694f1c1b3d58f14e02","slug":"yuwa-chetna-polishing-inderpura","type":"story","status":"publish","title_hn":" इंदरपुरा को चमका रही युवा चेतना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदरपुरा को चमका रही युवा चेतना
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
इंदरपुरा गांव में सफाई करते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के इंदरपुरा के लोग इसे आदर्श गांव बनाने की मुहिम में जुटे हैं। गांव के लोगों ने एक समिति गठित की है। जो प्रत्येक रविवार को गांव की सफाई करती है। ग्रामीणों को ये प्रेरणा गांव के ही एक छात्र ने दी है। वह शोध के लिए महाराष्ट्र गया था।
विज्ञापन
विकासखंड से 13 किमी दूर बसे इंदरपुरा गांव में चल रहा अभियान यदि कारगर हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब यह गांव मिसाल बनेगा। तीन हजार की आबादी के इस गांव के लोगों ने युवा जन चेतना समिति गठित की है। इसमें गांव के हर घर का एक युवा सदस्य रखा गया है। हर रविवार को अभियान चलाकर एक-एक मोहल्ले की सफाई का काम खुद ग्रामीण कर रहे हैं। समिति के लोग स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों व ग्राम पंचायत का भी सहयोग ले रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों को ये प्रेरणा गांव के युवक मुकेश राजपूत ने दी है। वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में शोध का छात्र है। ग्राम प्रधान राजकुमार राजपूत ने बताया कि यह गांव बुंदेलखंड में एक मिसाल बनेगा। छात्र मुकेश ने महाराष्ट्र के अहमद नगर के हितेरे बाजार गांव की तर्ज पर आदर्श गांव बनाने की प्रेरणा गांव के लोगों को दी है। मुकेश ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण मंत्रालय की पहल पर वह हितेरे बाजार गांव शोध के लिए गया था। राष्ट्रपति ने इस गांव को निर्मल गांव का पुरस्कार दिया है। इस गांव को देखने के लिए विदेशों से लोग आते हैं। उसी तर्ज पर अपने पैतृक गांव को चमकाने की मंशा है। गांव की सफाई से अभियान की शुरुआत की है। पूर्व प्रधान दुलीचंद्र राजपूत, पंचायत मित्र प्रमोद, अरुण, शिव सिंह, अरविंद, गुलाब, राजीव, भोजराज, धर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन