{"_id":"6410b0aedae48e70cf00a4d8","slug":"youth-jailed-for-kidnapping-teenager-hamirpur-news-c-12-1-123179-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: किशोरी के अपहरण में युवक को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: किशोरी के अपहरण में युवक को जेल
Tue, 14 Mar 2023 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। किशोरी के अपहरण में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। वह सोमवार को दूसरे समुदाय की युवती को लेकर कचहरी में शादी करने पहुंचा था। तभी पिता ने उसे पकड़कर पुलिस को जानकारी दी थी। इस दौरान हंगामा हुआ था।
मुस्करा थाने के बसवारी गांव निवासी सत्तार दूसरे समुदाय की किशोरी को लेकर सोमवार को हमीरपुर कचहरी में शादी करने पहुंचा था। किशोरी के पिता ने युवक के अधिवक्ता के सामने किशोरी को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। इस पर हंगामा होने लगा। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई थी। जानकारी होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। दोनों पक्ष मुस्करा थानाक्षेत्र के निवासी होने के कारण उन्हें यहां भेजा गया।
किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दे बताया कि उसकी पुत्री नाबालिग है। वह दिल्ली के रामविहार सी ब्लाक में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। वहां से उसकी बेटी 29 जनवरी को दोपहर घर से बिना बताए चली गई। न मिलने पर 31 जनवरी को अमन विहार दिल्ली थाने में सूचना दी। पुत्री को तलाश करते थानांतर्गत अपने गांव आ गए। मंगलवार को बसवारी गांव निवासी सत्तार खां के साथ पुत्री मिली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज कर सत्तार खां को जेल भेजा गया है।