{"_id":"3ede28c6ef3e3f816894380817f15a0b","slug":"youth-consumes-poison-4-days-before-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से चार दिन पहले युवक ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से चार दिन पहले युवक ने खाया जहर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
Updated Wed, 18 Nov 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत परोल गरांव के एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
इसका क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। निश कुमार (27) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी परोल ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर निश कुमार उल्टियां मारने लगा। इस पर परिजन उसे भोरंज अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने निश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल लाने से पहले ही निश कुमार ने भोरंज अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मृतक का शव कब्जे में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
निश कुमार का 22 नवंबर को विवाह था। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। बुधवार को सुबह मृतक खुद कैंटीन से विवाह का सामान खरीदकर लाया था। अब तक उसके जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
उधर, थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन जारी है।