फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youngsters rejoice at the T20 World Cup final, eyes glued to the big screen

Hamirpur News: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल पर झूमे युवा, बड़ी स्क्रीन पर टिकी रहीं निगाहें

Mon, 09 Mar 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 09 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Youngsters rejoice at the T20 World Cup final, eyes glued to the big screen
हमीरपुर। जिले में शहर से लेकर गांवों तक टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को लेकर रविवार को लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले ने क्रिकेट प्रेमियों को बांधे रखा। मैच देखने के लिए सभी ने अपने-अपने तरीके से पहले से ही तैयारी कर ली थी और अंतिम गेंद तक सबकी नजरें टीवी स्क्रीन पर टिकी रहीं।
विज्ञापन

जिले भर में जगह-जगह बड़ी स्क्रीनें लगाकर मैच का सीधा प्रसारण किया गया। सदर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों, बाजारों और गांवों में सैकड़ों लोग एकत्र होकर मैच का लुत्फ उठाते नजर आए। चौका-छक्का लगने पर तो हर कोई झूम उठता और भारत की जीत के नारे गूंजने लगते। खासकर युवाओं में जोश सातवें आसमान पर था, तो वहीं महिलाएं और बच्चे भी उत्साह में कम नजर नहीं आए।
विज्ञापन

रहुनियां मैदान में राहुल शंकर, मनीष साहू, पुनीत महाजन, पप्पू साहू, अनूप सभासद, धर्मेंद्र पाल, टकला, अउआ आदि ने मिलकर अपनी गली में बड़ी स्क्रीन लगाई और पूरे मोहल्ले के लोगों को एकजुट कर मैच का आनंद लिया। इनके अलावा राठ, कुरारा, मुस्करा समेत कई जगह सामूहिक रूप से लोगों ने मैच का आनंद लिया। कई जगहों पर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत और टी-20 विश्व कप पर कब्जे की कामना को लेकर विशेष हवन-यज्ञ भी आयोजित किए गए। सदर क्षेत्र के एक मंदिर में स्थानीय लोगों ने भगवान शिव का विशेष रुद्राभिषेक करवाया, तो वहीं कुछ घरों में भजन-कीर्तन के जरिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed