फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Young woman blew herself alive

युवती ने खुद को जिंदा फूंका

Thu, 21 May 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 21 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन

पति ने मायके नहीं जाने दिया तो क्षुब्ध युवती ने खुद

विज्ञापन
पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। युवती के भाई का आरोप है कि पति ने उसकी बहन को जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
महोबा जनपद के करहरा खुर्द निवासी मर्दन सिंह पुत्र कामता प्रसाद ने अपनी बेटी संतोषी (22) की शादी दो साल पहले राठ कोतवाली के बरदा गांव निवासी नरेश पुत्र जगत सिंह के साथ की थी। बुधवार को मर्दन सिंह का बेटा प्रदीप अपने रिश्तेदार दिनेश के साथ बहन संतोषी को लिवाने बरदा गांव गया था।

संतोषी ने पति से मायके जाने की इजाजत मांगी तो नरेश ने उसे भेजने से इनकार कर दिया। इस पर प्रदीप बिना बहन को लिवाए वापस गांव लौट गया। बताया जाता है कि मायके न भेजे जाने से क्षुब्ध संतोषी ने दिन में करीब दस बजे अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। संतोषी धू धू कर जलने लगी। ग्रामीणों ने युवती को जलते देखा तो हड़कंप मच गया।

ग्रामीण आनन-फानन में आग बुझाने में जुट गए। जब तक ग्रामीण आग बुझाते तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। कुछ देर बाद उसकी सांसे थम गईं। ससुराल वाले उसे अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवती के पिता मर्दन सिंह का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे।

भाई प्रदीप ने आरोप लगाया कि नरेश ने उसकी बहन के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली इंचार्ज रामाश्रय यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed