फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Young man hanged himself for not giving money to drink liquor, died

Hamirpur News: शराब पीने के लिए रुपये न देने पर युवक ने लगाया फंदा, मौत

Thu, 09 Nov 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself for not giving money to drink liquor, died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। दिल्ली में ठेकेदारी कर 10 दिन पहले घर लौटे युवक ने परिजनों द्वारा शराब के लिए रुपये न देने से नाराज होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों ने आए दिन शराब के नशे में विवाद करने की बात कही है।
कुरारा थानाक्षेत्र के बिलौटा गांव के मजरा छक्की के डेरा निवासी इंदल (40) पुत्र छिद्दू ने बुधवार रात फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सुबह शव देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि इंदल दिल्ली में रहकर ठेकेदारी करता था। भाभी अपने दो बेटों के साथ मायके में रहती है। बताया कि 10 दिन पूर्व यह दिल्ली से घर आया।
विज्ञापन

शराब पीकर रुपये खर्च कर डाले। बताया कि वह अलग रहता था। तीन दिन पहले उसने मां से रुपयों की मांग की। जिसने मना कर दिया। जिसके बाद उसने फोन कर भाभी को घर बुला लिया। जिससे रुपयों की मांग को लेकर विवाद हुआ। बुधवार रात उसने दूसरे घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed