फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   yojana,civic,hamirpur news

बुजुर्गों की बैसाखी बनेगी वयो श्री योजना

Thu, 15 Jul 2021 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
yojana,civic,hamirpur news
हमीरपुर। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय वयो श्री योजना के माध्यम से अब बुजुर्गों का ध्यान रखा जाएगा। दिव्यांग बुजुर्गों को बैसाखी, कान की मशीन व व्हील चेयर दी जाएगी। अन्य बुजुर्गों को सहारे के लिए छड़ी, सरवाइकल कालर, नजर का चश्मा, कृत्रिम दांत और बत्तीसी भी मुफ्त में मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

सरकार ने बुजुर्गों के लिए 26 प्रकार के सहायक उपकरणों की सूची निर्धारित की है। जिनका लाभ आवश्यकतानुसार लिया जा सकेगा। इस योजना का संचालन जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कार्यालय से किया जाएगा। डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने सीएमओ, डीपीआरओ और सभी खंडविकास अधिकारियों को इस योजना का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं। कहा योजना में जनसेवा केंद्र पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद विशेषज्ञ परीक्षण करेंगे। उसके बाद सहायक उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय वयो श्री योजना 2016 में बीपीएल श्रेणी के देश के वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की दिव्यांगता या शारीरिक कमजोरी पर जीवन सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए जाएंगे। योजना में वह वरिष्ठ नागरिक भी शामिल किए गए हैं। जिनकी मासिक आमदनी 15 हजार रुपये से अधिक नहीं है। योजना का क्रियान्वयन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में वरिष्ठजनों को सीएससी सेंटर या जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। दूसरे चरण में पुनर्वास विशेषज्ञ उपयुक्त सहायक उपकरणों के लिए लाभार्थियों का चिह्नित करेंगे। तीसरे चरण में चयनित लाभार्थियों को उपकरणों का निशुल्क वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लगाने होंगे दस्तावेज
जिला दिव्यांगजन अधिकारी अभय कुमार सागर ने बताया राष्ट्रीय वयो श्री योजना का लाभ प्राप्त करने वाले व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होनी आवश्यक है। कहा ऑनलाइन आवेदन में पहचान पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, मनरेगा कार्ड, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का अन्य किसी पेंशन योजना का प्रमाणपत्र, दिव्यांगता पेंशन कार्ड, बीपीएल श्रेणी के अलावा अन्य वरिष्ठ नागरिक जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये प्रतिमाह से कम है। वह राजस्व विभाग, सांसद, विधायक अथवा ग्राम प्रधान से प्रदत्त आय प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed