फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   X-ray technician's daughter-in-law Nidhi left in a helicopter

Hamirpur News: हेलीकॉप्टर से विदा हुई एक्सरे टेक्नीशियन की बहू निधि

Sat, 07 Feb 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 07 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
X-ray technician's daughter-in-law Nidhi left in a helicopter
फोटो 06 एचएएमपी 07- राठ में हेलीकॉटर से विदा होतीं निधि राजपूत। संवाद
राठ (हमीरपुर)। एक्सरे टेक्नीशियन ने अपने बेटे की शादी में बहू की विदा कराने के लिए दिल्ली से हेलीकॉप्टर मंगाया। उसपर बैठकर दूल्हा-दुल्हन ने स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर पुष्प वर्षा की। नगर में पहली बार हेलीकॉप्टर से विदाई देखने के लिए जनसमूह उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

कुम्हरिया गांव निवासी गजराज सिंह गोहांड सीएचसी में एक्सरे टेक्नीशियन हैं। उन्होंने अपने बड़े बेटे दीपांकर की शादी पहरा गांव निवासी निधि राजपूत से तय की। बृहस्पतिवार रात नगर के एक विवाह घर में धूमधाम से दोनों की शादी हुई। बताया कि उनके दिल में बहू को हेलीकॉप्टर से विदा कराने का अरमान था। इसे पूरा करने के लिए दिल्ली से हेलीकॉप्टर मंगाया। अमगांव तिराहे पर हेलीपैड बनाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10 बजे विदा होने के बाद दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर का इंतजार करते रहे। बताया गया कि तेज हवा के चलते वह समय से नहीं पहुंचा। दोपहर करीब 3.30 बजे हेलीकॉप्टर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हा दीपांकर के साथ दुल्हन निधि राजपूत को बैठाकर उड़ा और बीएनवी डिग्री काॅलेज स्थित स्वामी जी की समाधि पर पुष्प वर्षा की। दुल्हन के गांव पहरा व दूल्हे के गांव कुम्हरिया में घूमकर पुष्प वर्षा की और वापस अमगांव तिराहा स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां से दूल्हा व दुल्हन कार से कुम्हरिया के लिए रवाना हुए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed