{"_id":"68eff1d527d5ed282d07989d","slug":"x-ray-film-finished-giving-film-copy-on-mobile-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-131399-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: एक्सरे फिल्म खत्म, मोबाइल में दे रहे फिल्म की कॉपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: एक्सरे फिल्म खत्म, मोबाइल में दे रहे फिल्म की कॉपी
Thu, 16 Oct 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
राठ। सीएचसी में एक सप्ताह से एक्सरे की फिल्म नहीं है। एक्सरे कराने वालों को मोबाइल पर कॉपी डाल दी जाती है। फिल्म न होने से रिपोर्ट भी नहीं बन रही।
नगर के सीएचसी में नगर क्षेत्र सहित सरीला, गोहांड, मुस्करा ब्लाक क्षेत्र से मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। प्रतिदिन 70 से 80 एक्सरे होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा दुर्घटनाओं के मामले आते हैं। सीएचसी में एक सप्ताह से एक्सरे फिल्म नहीं है। मरीजों के एक्सरे तो किए जाते हैं पर फिल्म न होने से रिपोर्ट नहीं मिलती। आवश्यकता होने पर लोगों के मोबाइल में एक्सरे कॉपी डाल दी जाती है। रिपोर्ट न मिलने से मरीजों को खासी परेशानी हो रही है। मजबूरी में प्राइवेट एक्सरे सेंटरों का रुख करते हैं। करीब 300 रुपये खर्च कर एक्सरे करा रहे हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. गीतम सिंह से संपर्क करना चाहा तो कई बार फोन लगाने के बावजूद सीयूजी नंबर रिसीव नही किया।
-- -- -- -- -- --
रिपोर्ट नहीं मिल पा रही
नगर के औंड़ेरा रोड निवासी अभिनंदन शुक्ला ने बताया कि पत्नी का एक्सरे कराने आए थे। एक्सरे के बाद मोबाइल पर फोटो डाल दी गई। डॉक्टर रिपोर्ट के लिए कह रहे। वहीं टेक्नीशियन ने फिल्म न होने की वजह से रिपोर्ट नहीं निकलने की बात कही है।
-- -- -- -- -- -- -
प्राइवेट लैब से कराया एक्सरे
नगर के मुकेश कुमार ने बताया कि सीएचसी में जब फिल्म थी तब भी एक्सरे फिल्म का एक चौथाई हिस्सा दिया जाता था। जिसमें स्थिति स्पष्ट नहीं होती है। उन्हें एक्सरे कराना था। प्राइवेट सेंटर पर कराया है।