फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   women died due to fire

दंपति ने लगाई आग, महिला की मौत

Thu, 18 Dec 2014 12:08 AM IST
ब्यूराो/ अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूराो/ अमर उजाला हमीरपुर Updated Thu, 18 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
women died due to fire
कोतवाली क्षेत्र के अरतरा गांव में मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति ने घर में ही खुद को आग लगा ली। घर से धुआं उठते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर है। घटना के पीछे गृह कलह की आशंका जताई जा रही है।
अरतरा गांव के राजेश कुमार अहिरवार की शादी निवादा की सुनीता (19) के साथ करीब 6 माह पूर्व हुई थी। मंगलवार रात करीब 8 बजे ग्रामीणों ने उनके घर से धुआं उठते देखा तो वहां जाकर राजेश को आवाज दी।
विज्ञापन


कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देख सभी चौंक गए। राजेश और सुनीता दोनों आग की लपटों से घिरे थे और गंभीर रूप से झुलस चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह आग बुझाकर दोनों को गंभीर हालत में कसबे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हमीरपुर भेजा गया।

यहां गंभीर रूप से जली सुनीता की मौत हो गई। जबकि पति राजेश की हालत गंभीर है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजेश की मां रामश्री ने बताया कि देर शाम पुत्र मौदहा से लौटकर आया था। शाम को खाना बनाते समय चूल्हे से आग लग गई और दोनों जल गए।


जबकि ग्रामीणों का कहना था कि दंपति में रोजाना विवाद होता रहता था। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि दोनों के बीच कलह रहती थी। इसके चलते दोनों ने आग लगा ली। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed