{"_id":"61ae582f8d0af574bb4edd09","slug":"women-created-ruckus-in-sp-office-hamirpur-news-knp66810734","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में महिला को नामित न करने पर महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में महिला को नामित न करने पर महिलाओं ने किया हंगामा
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन करती महिलाओं को समझाते एसपी।
- फोटो : HAMIRPUR
Link Copied
हमीरपुर। जलालपुर थाने के बिलगांव की महिलाओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया। महिलाएं पिछले 18 दिन पूर्व हुई युवक की हत्या में एक महिला को आरोपी बनाने की मांग कर रही थी।
विज्ञापन
बिलगांव निवासी सत्यनारायण (35) की पिछले 18 नवंबर की रात हत्या कर दी गई थी। गांव के बाहर से पुलिस ने शव बरामद किया था। मृतका की पत्नी कमलेश कुमारी ने जेठ चंद्रशेखर उनके पुत्र शिवाकांत व राजेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस चंद्रशेखर व शिवाकांत को जेल भेज चुकी है। राजेंद्र की तलाश जारी है। सोमवार को इसी मामले में कमलेश कुमारी, ननद प्रमोद कुमारी व सास मथ्थी सहित अन्य महिलाओं ने एसपी कार्यालय परिसर में हंगामा किया। कमलेश कुमारी ने पति की हत्या में आरोपी जेठानी बबली पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। महिलाओं के हंगामे से भीड़ जमा हो गई। जिस पर पुलिस को बुला लिया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही मां की संतानें हैं। इनके पिता अलग अलग हैं। दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। एक आरोपी की तलाश हो रही है। प्रदर्शनकारी एक महिला को दोषी बता रही हैं। कहा संबंधित महिला के विरुद्ध जांच कराई जाएगी। अगर दोषी मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।