फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Women angry over the construction on the road blocked the road

Hamirpur News: रास्ते में हो रहे निर्माण से आक्रोशित महिलाओं ने लगाया जाम

Fri, 26 Jul 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Fri, 26 Jul 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Women angry over the construction on the road blocked the road
मौदहा (हमीरपुर)। ब्लॉक के पीछे नगर पालिका की सड़क पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को लेकर महिलाओं ने नारेबाजी की। उन्होंने सड़क पर बैठकर पालिका के बाहर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

साथ ही तीन दिन के अंदर नक्शा निरस्त न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं पालिका प्रशासन ने मामला राजस्व विभाग के पाले में डाल दिया है।



कस्बे में बृहस्पतिवार की सुबह ब्लॉक वार्ड की सैकड़ों महिला व पुरुष एवं बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर पालिका गेट पर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए मुख्य सड़क जाम कर दी। मुख्य सड़क व पालिका गेट के बाहर लगे जाम को लेकर अधिकारियों व पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन

रामकुमार सोनी, ओम सोनी, वारिस खां, लाला शर्मा, राजकुमार सोनी, मुन्नी देवी, राजू सविता सहित सैकड़ों लोगों का आरोप था कि माचा निवासी मूलचंद आदि ने पांच फीट का कच्चा रास्ता और 10 फीट का पक्का रास्ता कूटरचित तरीके से अपने प्लाट में मिलाकर रास्ता संकरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि जब नगर पालिका में इन लोगों ने भवन निर्माण के लिए मानचित्र बनाने का आवेदन किया था। तब उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन पालिका प्रशासन की मिलीभगत के कारण नक्शा पास कर दिया गया। लोगों के भारी विरोध पर पालिका अध्यक्ष व पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने ज्ञापन दिया।

कहा कि तीन दिन में नक्शा निरस्तीकरण न होने पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद जाम खुल गया। पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद ने बताया कि मामले की जांच के लिए राजस्व विभाग को लिखा गया है। लेखपाल व कानूनगो जांच के बाद जो रिपोर्ट भेजेंगे। उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed