फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman 's bag stolen from the bus stand

महिला का बैग बस स्टैंड से चोरी

Tue, 16 Jun 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 16 Jun 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Woman 's bag stolen from the bus stand

सोमवार की दोपहर बस स्टाप पर हैंडपंप पर पानी पी रही महिला यात्री का बैग एक टप्पेबाज ने पार कर दिया। बैग में एक सोने की चेन व दो हजार रुपये थे। घटना के बाद पीड़ित महिला काफी देर तक रोती बिलखती रही, लेकिन न तो पुलिसकर्मी और न कोई व्यक्ति आगे आया।

विज्ञापन


सोमवार को यशोदा नगर, कानपुर निवासी श्यामबाबू की पत्नी रन्नो अपनी पांच वर्षीय बच्ची को लेकर दोपहर को बस स्टैंड में उतरी और राठ जाने वाली बस का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद प्यास लगने पर बैग बगल में रखकर वह हैंडपंप से पानी पीने लगी। तभी एक टप्पेबाज आया और बैग लेकर चंपत हो गया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह थाना बिंवार के इमिलिया गांव में बहन को देखने जा रही है। कहा कि साधन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में कोई घटना न हो जाए इसके लिए गले में पड़ी सोने की चेन को उतारकर बैग में रख ली, साथ ही दो हजार रुपए भी थे। कोतवाल पीके यादव ने बताया कि महिला थाने नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रर्वाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed