{"_id":"6ad2724745ef51736e03a5e4","slug":"woman-dies-after-being-buried-under-debris-when-a-wall-collapses-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146474-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो 16 एचएएमपी 25- मृतक विमला। स्रोतः परिजन
- बारिश में कमजोर हुईं दीवारें बन रहीं जानलेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र में बारिश से कमजोर र्हुइं कच्चीं दीवारें जानलेवा साबित हो रहीं हैं। रीवन गांव में शुक्रवार दोपहर पड़ोसी के कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के रीवन गांव निवासी राजू विश्वकर्मा ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। शुक्रवार दोपहर उनकी पत्नी विमला (60) घर से बाहर जा रहीं थीं। तभी पड़ोसी के मकान की मिट्टी की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल अनुराग ओमर ने जांच-पड़ताल की। ग्राम प्रधान शिवप्रकाश ने बताया विमला अपने पीछे तीन बेटों व एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गईं हैं। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
-- -- -- -- -- --
दीवार गिरने से युवक घायल
मौदहा। क्षेत्र के छिमौली गांव में बृहस्पतिवार शाम कामता 40 पुत्र काशीराम अपने घर के आंगन में थे। इसी दौरान उनके घर की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। संवाद