फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   will moove on the path told by atal ji

अटल जी के बताए रास्ते पर चलेंगे

Fri, 25 Dec 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 25 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
will moove on the path told by atal ji

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन शुक्रवार को भाजपाइयों ने पार्टी कार्यालय में सुशासन दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के बताए रास्ते पर चलकर पार्टी को आगे ले जाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर हुई गोष्ठी में बुंदेलखंड के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद ने कहा कि अटलजी ने राजनीतिक  परिक्षेत्र में रहते हुए आदर्श जीवन प्रस्तुत किया। सरस्वतीशरण द्विवेदी ने कहा कि अटलजी राजनीतक क्षेत्र के युगपुरुष हैं।
विज्ञापन


बाबूरामप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पोखरण परीक्षण के माध्यम से राष्ट्रीय स्वाभिमान व आत्मनिर्भरता के लिए अटल सरकार ने जो किया वह सराहनीय है। जिलाध्यक्ष संतविलास  शिवहरे ने कहा कि उन्होंने परिवर्तनशील  व्यवस्था स्थापित की। कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैैठक में बरातीबाबू, अनूप तिवारी, नगर अध्यक्ष लक्ष्मीरतन साहू, रोहित  गुप्ता, सत्यम अवस्थी, लल्लू निषाद, राजबहादुर, प्रतीक शुक्ला, मनोज, मुनीम  कुमार, प्रदीप सैनी आदि मौजूद रहे।

मुस्करा प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा मुस्करा मंडल अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री  अटलबिहारी बाजपेई का जन्मदिन मनाया गया।

भाजयुमो जिलामंत्री रविराज सिंह  बुंदेला, जिलाध्यक्ष रोहित सिंह रजावत ने कहा कि अटलजी ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। मौके पर महेश शिवहरे, संजयराज बुंदेला, विनयकुमार तिवारी,  भरतकुमार, आदित्य त्रिपाठी, रोहित गुप्ता, योगेश कुमार, आशाराम अहिरवार, कपिल वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं मुख्यालय स्थित कार्यालय परिसर में नेहरू युवा एवं महिला बाल  विकास संस्थान कुरारा ने पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला पंचायत सदस्य कौशल किशोर द्विवेदी, प्रभारी बीडीओ लालजी गुप्ता, लेखाकार राजकिशोर तिवारी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

उधर मौदहा में अटल बिहारी बाजपेई और पं.मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बड़ी देवी मंदिर में अटल जी की दीर्घायु की कामना कर मरीजों का फल वितरित किए गए।

मौके पर अतुल सिंह, मुखिया सिंह सेंगर, जितेंद्र कुमार, बसंत सोनी, अनिल कुशवाहा, सत्यम परिहार, विनय सोनी, अंकित आदि मौजूद रहे। कस्तूरबा विद्यालय में आयोजित गोष्ठी में कवि धर्मात्मा प्रसाद, झंडीलाल, प्रह्लाद गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह ने कविताएं पढ़ीं। संचालन कवि सुरेश भदौरिया ने किया।


भाजपा के जगदीश व्यास, सुरेंद्र तिवारी, छोटेलाल प्रजापति, अरविंद शर्मा, रमेश सिंह, सत्यम सिंह, अखिलेश, लालजी, उमेश व्यास, रेवती पाठक आदि भाजपाई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed