फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wild animal seen again, people panic

Hamirpur News: फिर दिखा जंगली जानवर, लोगों में दहशत

Tue, 22 Oct 2024 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 22 Oct 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Wild animal seen again, people panic
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के बांकी मार्ग पर रविवार को देर रात एक पखवाड़े बाद फिर से जंगली जानवर के नजर आने पर लोगों में दहशत पैदा हो गई। कुछ युवकों ने वीडियो भी वायरल किया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


कस्बे के बांकी मार्ग पर करोड़न नाला का बीहड़ है। इसकेे आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां हैं। इन्ही झांडियों में जंगली जानवर वर्षों से आशियाना बनाए हुए हैं। एक पखवाड़े पूर्व भेड़िया जैसा एक जानवर नजर आया था। इसको लोगों ने मोबाइल में कैद करके वायरल किया था। रविवार को देर रात मुर्गा फार्म हाउस के पीछे जंगली जानवर फिर नजर आया।
विज्ञापन

कुछ युवकों ने टार्च की रोशनी के सहारे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। सूचना पाकर वन रेंज कार्यालय से दरोगा रामलखन के नेतृत्व में टीम ने कॉबिंग की, लेकिन तब तक जंगली जानवर झाड़ियों में गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed