फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wife and nephew accused of murderous attack arrested

Hamirpur News: जानलेवा हमले के आरोपी पत्नी व भांजा गिरफ्तार

Mon, 08 May 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 08 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Wife and nephew accused of murderous attack arrested
भरूआसुमेरपुर। जानलेवा हमले के आरोपी पत्नी व भांजे को पुलिस ने 13 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने जमीन के विवाद में हमला किए जाने की बात कबूल की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के चंदपुरवा बुजुर्ग निवासी संतराम प्रजापति पर 24 अप्रैल की रात सोते समय जानलेवा हमला हुआ था। घटना के वक्त घर में संतराम की पत्नी मोहनी प्रजापति, उसकी मां और बच्चे मौजूद थे। घटना के बाद मोहनी ने अनभिज्ञता जाहिर की थी। इससे सभी का शक मोहनी पर गहरा गया था। 25 अप्रैल को ठेकेदार की भाभी मैकी प्रजापति ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना की जांच फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा को सौंपी गई। पुलिस ने 13 दिन बाद घटना का पर्दाफाश करके संतराम की पत्नी मोहनी प्रजापति व उसके भांजे दिलीप कुमार प्रजापति निवासी मवई खुर्द थाना खन्ना जनपद महोबा को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बसूली बरामद की है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मोहनी अपने पिता की इकलौती है, उसे पैतृक जमीन मिल गई थी जिसको लेकर पति ने अपने नाम कराने को कहा था जिसको लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर पत्नी ने भांजेे केे साथ मिलकर संतराम पर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed