{"_id":"66673e534ed8317f23014bc6","slug":"wheels-of-15-buses-stopped-due-to-absence-of-drivers-and-conductors-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-112040-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: चालक-परिचालकों के न होने से थमे 15 बसों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: चालक-परिचालकों के न होने से थमे 15 बसों के पहिये
Mon, 10 Jun 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उप्र परिवहन निगम भले ही परिवहन विभाग डिपो को अच्छी आमदनी होने का दावा करता हो। मगर, परिचालकों की कमी से हमीरपुर डिपो की 15 बसों के पहिये नहीं घूम रहे हैं। इससे परिवहन विभाग को राजस्व की हानि हो रही है।
परिचालकों की कमी से पिछले कई महीने से यह समस्या बनी हुई है। डिपो में आठ बसों का बेड़ा बढ़ाया गया है जिससे कमी और बढ़ गई है। हमीरपुर डिपो का बेड़ा 60 से बढ़ाकर 68 बसों का कर दिया गया है। इन बसों के लिए डिपो पर वर्तमान में 105 परिचालक और 121 चालक तैनात हैं। मगर, अभी भी परिचालकों की कमी से हमीरपुर डिपो की बसें वर्कशॉप में खड़ी हो रही हैं।
डिपो में 42 परिचालकों और 26 चालकों की कमी है। परिचालकों की नियुक्ति के लिए परिवहन विभाग की ओर से मुख्यालय को मांग भेजी गई है। मगर, समस्या का निदान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
डिपो पर करीब 42 परिचालकों और 26 की कमी चल रही है। जिसकी वजह से रोडवेज की 15 बसें खड़ी रह जाती हैं। परिचालकों की नियुक्ति के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। चालकों की सीधी की जा रही है। चालक भर्ती के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बसों का परिचालन ठीक हो जाएगा।- आरपी साहू, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, हमीरपुर डिपो