फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Welcome to Jan Vishwas Yatra by showering flowers

भाजपा की जन विश्वास यात्रा के दौरान आमजन ने किया पुष्प वर्षा

Sat, 25 Dec 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Jan Vishwas Yatra by showering flowers
फोटो 24 एचएएमपी 15 टेढ़ा गांव में भाजपा के जन विश्वास यात्रा रथ का स्वागत करते भाजपाई।
विज्ञापन

जन विश्वास यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत
-भाजपा की जन विश्वास यात्रा का ग्राम टेढ़ा पहुंची, मुख्य मार्गों पर भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
भरुआसुमेरपुर। भाजपा की जन विश्वास यात्रा का शुक्रवार को ग्राम टेढ़ा में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा में केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी अनूप अवस्थी, यात्रा प्रभारी रामकिशोर साहू मौजूद रहे।
जन विश्वास यात्रा टेढ़ा के अलावा पारा, पंधरी, सुमेरपुर, नारायनपुर, कुंडौरा होते हुए मुख्यालय पहुंची। कुंडौरा गांव में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह सेंगर उर्फ कल्लू भैया व जिला पंचायत सदस्य हरिओम सेंगर के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विधानसभा प्रभारी अनूप अवस्थी ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। प्रभु श्रीराम और छत्रपति शिवाजी हमारे पूर्वज हैं। हमारे पूज्य हैं उन्हीं के आदर्शों पर इस राष्ट्र का निर्माण करना है। इस अवसर सदर विधायक युवराज सिंह, रामदेव सिंह, जगदीश प्रसाद व्यास, महेंद्र सिंह, सौरभ सिंह, अरिमर्दन सिंह, रणवीर सिंह, सिद्धार्थ सिंह, संतराम गुप्ता, आकाश त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed