फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wedding filled tractor trolley turnaround

बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी

Wed, 20 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 20 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन

मंगलवार की रात कुर्रा गांव के पास बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे ट्राली में सवार दो दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। बारातियाें के घायल होने से जनाती पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुस्करा थाने के पहाड़ी भिटारी गांव से बारात मझगवां थाने के नौरंगा गांव जा रही थी। ट्रैक्टर में 50 से अधिक बाराती बैठे हुए थे। रात करीब आठ बजे बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली कुर्रा गांव के पास पहुंची तो एक बुलेरो को साइड देने के दौरान ट्राली का गुल्ला टूट गया। 
विज्ञापन


इससे ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। ट्राली में सवार पहाड़ी भिटारी गांव निवासी दीपू पुत्र रामहेत, गनपत पुत्र चंद्रप्रकाश, रोहित पुत्र राजाराम, बसवारी निवासी सिद्धार्थ पुत्र करिया और उसका पुत्र दिनेश, अरविंद पुत्र रमेश इमिलिया, मूलचंद्र, उदेश पुत्र जयप्रकाश तिसौनी, मकुंदी पुत्र प्रभुदयाल नौरंगा समेत करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलाें को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed