फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Waterlogging on the approach road of the under-construction culvert

Hamirpur News: निर्माणाधीन पुलिया के एप्रोच मार्ग पर जलभराव

Wed, 15 Jul 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the approach road of the under-construction culvert
फोटो 15 एचएएमपी 11- इंगोहटा छानी मार्ग के एप्रोच मार्ग में जलभराव से हुआ कीचड़। संवाद
भरुआ सुमेरपुर। मंगलवार रात हुई झमाझम बारिश के बाद इंगोहटा-छानी मार्ग पर किलोमीटर संख्या दो एवं तीन के बीच निर्माणाधीन पुलिया के एप्रोच मार्ग पर जलभराव हो गया। इसकी वजह से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। वाहन चालकों को इंगोहटा मार्ग छोड़कर मौदहा-बिवांर होते हुए छानी जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ा। मार्ग पर निर्भर करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों के लोगों को भी आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग पुलिया का निर्माण करा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान आवाजाही बनाए रखने के लिए अस्थायी एप्रोच मार्ग तैयार किया गया था लेकिन लगातार बारिश के कारण उस पर पानी भर गया जिससे भारी वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन पुलिया की छत लगभग 15 दिन पहले डाली गई है। नियमानुसार कंक्रीट को पूरी तरह मजबूत होने के लिए 28 दिन का समय दिया जाता है। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद पुलिया को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिया के शेष कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। कहा कि यदि एप्रोच मार्ग पर जलभराव से क्षति हुई है तो उसकी मरम्मत कराकर मार्ग को पुनः आवागमन योग्य बनाया जाएगा।

सजूमा में ग्रामीणों से बातचीत करती डीसी। प्रवक्ता

सजूमा में ग्रामीणों से बातचीत करती डीसी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed