फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   water,civic,hamirpur

पेयजल आपूर्ति न होने से पानी संकट

Sun, 01 Aug 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
water,civic,hamirpur
हमीरपुर। शहर स्थित कांशीराम कालोनी में नलकूप सुचारु रूप न चलाए जाने से पेयजल का संकट है। कालोनी के बाशिंदों को दूसरे स्थानों में लगे हैंडपंपों से पानी भरकर हाथ ठेला, साइकिल आदि से लाना पड़ता है। लोगों ने कालोनी में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में लगे नलकूप में कम पावर की मोटर डाले जाने से ऊपरी मंजिलों में पानी नहीं पहुंचता है। जिससे यहां रहने वाले लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ता है। इस पर उन्हें परिसर में लगे हैंडपंप समेत दूसरे स्थानों में लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है। कालोनी निवासी मुकेश, सुनीता, अखिलेश, पुनिया, महाराज, सुधा, पिटल्लू, मलिंगा, रामबली आदि ने बताया करीब एक साल से कांशीराम कालोनी परिसर में लगे नलकूप में कम पावर की मोटर लगी हुई है।
विज्ञापन

जिसके कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। बताया पूरे परिसर में करीब सात हैंडपंप हैं, इनमें दो खराब पड़े हैं। जिससे इन हैंडपंपों में लोगों की भीड़ लगी रहती है। लोगों ने अधिकारियों ने नलकूप में बड़ी मोटर डलवाकर पेयजल आपूर्ति किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed