फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Warning to release 5,800 cattle if funds are not received.

Hamirpur News: बजट न मिलने पर 5800 गोवंश को छोड़ने की चेतावनी

Thu, 17 Sep 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Warning to release 5,800 cattle if funds are not received.
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। विकासखंड क्षेत्र की 47 ग्राम पंचायतों में संरक्षित 5800 बेसहारा गोवंश के भरण-पोषण का बजट ढाई माह से जारी नहीं हुआ है। इससे नाराज पंचायत प्रशासकों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर तीन दिन के भीतर बजट आवंटित करने की मांग की है। बजट न मिलने पर गोवंश को गोशालाओं से मुक्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

प्रशासकों ने बताया कि जुलाई में 47 अस्थायी गोशालाओं में 5800 बेसहारा गोवंश को संरक्षित किया गया था। इनके भरण-पोषण के लिए अब तक बजट उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे गोशालाओं के संचालन में परेशानी हो रही हैं। प्रशासक संघ की अध्यक्ष वंदना सचान के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि यदि तीन दिवस में बजट जारी नहीं किया गया तो गोवंश को गोशालाओं से छोड़ दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान चंद्रपाल प्रजापति, जीवन श्रीवास, सुंदरलाल प्रजापति, रामखिलावन श्रीवास, प्रीति यादव, अरविंद यादव, सविता यादव, सुधा यादव, गुड्डू सिंह परिहार, मंदालसा पाल, जयनारायण विश्वकर्मा और सीता निषाद मौजूद रहीं।
विज्ञापन


बजट जारी कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजे पत्र में उन्होंने अवगत कराया कि दो सितंबर को भी बजट की मांग की गई थी लेकिन अब तक धनराशि जारी नहीं हुई। -श्वेता त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed