फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BLO will help to cast votes in the center

दिव्यांगों को मतदान केंद्रों पर मिलेगी व्हीलचेयर

Tue, 12 Mar 2019 11:02 PM IST
hamirpur Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
BLO will help to cast votes in the center
ट्राई साइकिल पर बैठी दिव्यांग बालिका। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
हमीरपुर। इस बार मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों को वोट डालने में कोई असुविधा का सामना करना नहीं पड़ेगा। उन्हें वहां पर बेहतर सहुलियतें मुहैया होंगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऐसे में दिव्यांग इस पर बैठकर केंद्र के अंदर तक जाकर मतदान कर सकेंगे। इसका फायदा जिले के चार हजार 463 मतदाताओं को मिलेगा।
डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में 1015 बूथ बनाए गए हैं। दिव्यांगों के लिए प्रत्येक बूथ पर रैंप की सुविधा उपलब्ध है। इससे वह अंदर तक जा सकते हैं। लेकिन अभी तक मतदान केंद्रों में व्हीलचेयर की कोई व्यवस्था नहीं होती थी। इससे दिव्यांगों को आने जाने में दिक्कत होती थी। इस बार यह भी समस्या दूर हो गई ह। चुनाव आयोग ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर व्हील चेयर उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं। यह व्हील चेयर सभी बूथ पर मौजूद रहेगी। साथ ही बीएलओ को दिव्यांगों का मत डलवाने की जिम्मेदारी दी गई है। बीएलओ दिव्यांग मतदाताओं को उनके घर से मतदान केंद्र तक लाएंगे। उसके बाद व्हील चेयर उपलब्ध कराते हुए उनका मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उनको सुरक्षित घर तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

दिव्यांगों पर एक नजर
नेत्रहीन - 782
मूकबधिर- 249
चलने फिरने में असमर्थ- 822
अन्य- 2610
बुजुर्गों को मतदान केंद्र पर बैठने की मिलेगी सुविधा
बीमारी के चलते खड़े न होने की दशा में पड़ी रहेगी कुर्सी
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। 17वीं लोकसभा के चुनाव में बुजुर्गों के लिए यह राहत भरी खबर है। अगर वह लाइन लगाने में अक्षम हैं या अधिक देर तक खड़े नहीं रह सकते है तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। इस बार के चुनाव में बुुजुर्गों को मतदान केंद्र पर बेहतर सहुलियत मिलेगी। अगर बूथों पर लंबी लाइन लगी है तो उन्हें खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वो वहां पर कुर्सियों पर आराम से बैठकर अपने नंबर आने का इंतजार कर सकेंगे। नंबर आने पर वह बूथ पर जाकर मतदान कर सकेंगे। जिला प्रशासन की पहल पर जिले के प्रत्येक केंद्र पर बुजुर्गों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे में जिले के एक लाख 27 हजार 728 बुजुर्ग मतदाताओं को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि लोकसभा चुनाव में इस बार जब कोई सीनियर सिटीजन मतदान करने आएगा तो उसे लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जैसे ही मतदान का नंबर आएगा सीधे कुर्सी से उठकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। यह व्यवस्था सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। इसके पीछे चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि बुजुर्गों के मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी कराना है।
यह हैं बुजुर्ग मतदाता

उम्र                                 संख्या
60-69                             72837
70-79                              39379
80 प्लस                            15512
कुल बुजुर्ग मतदाता                  127728
बूथ                                 1015
मतदान केंद्र                     512
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed