{"_id":"60ba64f98ebc3e817b7e6543","slug":"villagers-upset-due-to-eight-hour-power-cut-hamirpur-news-knp6322434172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे की विद्युत कटौती से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे की विद्युत कटौती से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
मौदहा। क्षेत्र के गांव सिसोलर में भीषण गर्मी के बीच सात से आठ घंटे की अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।
सिसोलर स्थित पावर सबस्टेशन से आसपास के 14 गांवों में बिजली आपूर्ति की जा रही है।
इन गांवों के उपभोक्ताओं का कहना है कि कई माह से उन्हें 24 घंटों में 15 से 16 ही घंटे बिजली मिल रही है। सात से आठ घंटे कटौती हो रही है। दिन में दस बजे के बाद बिजली गुल हो जाती है, जो शाम पांच बजे के बाद आती है।
सिसोलर प्रधान प्रतिनिधि विजय शंकर प्रजापति ने कहा कि बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति सहित अन्य जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। कटौती के कारण गांवों में बनी पेयजल की टंकियां नहीं भरती हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने अघोषित कटौती बंद करने की मांग कई बार उच्चाधिकारियों से की, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अघोषित कटौती बंद न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद