फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Villagers nabbed two goat thieves

दो बकरी चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा

Fri, 28 May 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Villagers nabbed two goat thieves
राठ। कोतवाली क्षेत्र के रौरो गांव में बकरियां चुराकर ले जा रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। रौरो गांव निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर गांव के मंदिर के पीछे ग्रामीणों की बकरियां चर रहीं थीं। यहां से रामपाल सिंह राजपूत की दो, दिनेश की तीन, गजाधर की चार, डॉ संघी की दो और रामसहाय की तीन बकरियां लापता हो गईं। दिनेश सिंह को कुछ दूरी पर दो युवक बकरियां ले जाते दिखे।
विज्ञापन

उनका पीछा कर ग्रामीणों को जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों चोरों को दबोच लिया। सूचना पर यूपी 112 व कोतवाली पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम महोबा के अनघौरा गांव निवासी इकराम खां और महोबा के भाटीपुरा मोहल्ला निवासी वहीद बताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बकरी चोरों को पुलिस के हवाले करने से इनकार कर दिया। ग्रामीण मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले गांव के ख्याली की सात व दशरथ की छह बकरियां चोरी हो चुकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed