{"_id":"6ab8056aa2333e91780e8cb7","slug":"village-development-officer-assaulted-in-housing-dispute-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145602-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आवास विवाद में ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आवास विवाद में ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट
विज्ञापन
गोहांड (हमीरपुर)। आवास विवाद में एक ग्रामीण और उसके साथी ने पंचायत भवन के अंदर ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट की। इस संबंध में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सरीला के रिरुआ बुजुर्ग गांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी शिवकांत ने शुक्रवार को जलालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। 21 सितंबर की शाम 4.30 बजे शिवकांत पंचायत भवन में सरकारी कार्य कर रहे थे। तभी जयशंकर यादव ने आवास की मांग पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिवकांत ने उसे आवास प्लस सूची 2024 में नाम होने की बात कही। इसके बावजूद जयशंकर और रविंद्र निषाद ने सरकारी कार्य में बाधा डालकर लाठी-डंडों से हमला किया। शिवकांत के हाथ में गंभीर चोट आई। सहयोगी स्टाफ ने हमलावरों को बाहर निकाला। जलालपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।