{"_id":"6abab7524c5bfad7580636e4","slug":"various-events-will-be-held-on-gandhi-and-shastri-jayanti-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-129197-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गांधी और शास्त्री जयंती पर होंगे विभिन्न आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गांधी और शास्त्री जयंती पर होंगे विभिन्न आयोजन
विज्ञापन
-बैठक में गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। सीडीओ बलराम कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आगामी दो अक्तूबर को महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि गांधी जयंती पर सुबह नौ बजे राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा और गांधी व शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण और भजन गायन का कार्यक्रम होगा। साथ ही उनके जीवन पर आधारित गोष्ठी होगी। इसके बाद महिला सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने के लिए दहेज उन्मूलन आदि कार्यक्रम होंगे। ग्राम स्वराज और पंचायती राज के तहत गांव को आर्थिक रूप से संपन्न बनाए जाने का कार्य किया जाएगा। सुबह 6.30 बजे कीरत सागर से स्टेडियम तक प्रभात फेरी व पैदल मार्च का आयोजन होगा।
इसमें स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। सीडीओ ने गांधी जयंती पर सभी प्रमुख चौराहों मैं लगी महापुरुषों की मूर्तियां की साफ-सफाई और माल्यार्पण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मलिन बस्तियों में साफ-सफाई होगी। सुबह 11.30 बजे जिला अस्पताल व 12.30 बजे जिला जेल में फल वितरण होगा। साथ ही दो अक्तूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी ब्लॉकों और निकायों में सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार के लिए शिविर लगेंगे। बैठक में एडीएम वित्त इंद्रनंदन सिंह, एडीएम नमामि गंगे सूर्यकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।