{"_id":"6aa6e58239e50b93280c36a8","slug":"uttam-teron-receives-swami-brahmanand-award-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144996-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: उत्तम टेरोन को मिला स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: उत्तम टेरोन को मिला स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार
विज्ञापन
फोटो 13 एचएएमपी 11- राठ में उत्तम टेरोन को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार देते साहित्यकार सुधीर विद
राठ (हमीरपुर)। स्वामी ब्रह्मानंद के निर्वाण दिवस पर रविवार को समाधि भूमि में स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए असम के उत्तम टेरोन को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार 2026 दिया गया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी ने उत्तम टेरोन को स्वामी ब्रह्मानंद का स्टेच्यू, मेडल, सनद व 10 हजार रुपये सौंपे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कृषि, पर्यावरण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय उदाहरण प्रस्तुत करने वाले स्वामी ब्रह्मानंद इकलौते हैं। उन्होंने बुंदेलखंड में फैली गरीबी, बेकारी व अशिक्षा से निजात के लिए शिक्षा की अलख जगाई। असम के प्रसिद्ध आर्टिस्ट व आर्किटेक्ट प्राचुर्य बरूआ ने कहा कि बुंदेलखंड के युवा कला, संगीत, लेखन विधाओं में भी रुचि दिखाएं। क्रांतिकारी राधामोहन गोकुल के प्रपौत्र प्रकाशचंद अग्रवाल आगरा ने स्वामी जी से जुड़े संस्मरणों को याद किया। पुरस्कार विजेता उत्तम टेरोन ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद भारत के अग्रणी समाज सुधारक थे। ऐसी विभूति सदियों में पैदा होतीं हैं। समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार राजपूत ने आभार जताया।
निर्वाण दिवस पर स्वामी ब्रह्मानंद को दी श्रद्धांजलि
बुंदेलखंड में शिक्षा की अलख जगाने वाले स्वामी ब्रह्मानंद के निर्वाण दिवस पर उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा हुई। विधायक मनीषा अनुरागी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिपा अध्यक्ष जयंती राजपूत, श्रीनिवास बुधौलिया, अनीता राजपूत, लक्ष्मीनारायण सिंह, अरविंद मुखिया, डॉ. इंद्रपाल सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ उमाकांत सिंह, रामसजीवन यादव, चंद्रवती वर्मा, हरिचरन फौजी, दीपा अनुरागी, अमरचंद्र अनुरागी, धर्मपाल लोधी, बृजभूषण सोनी, उमेश यादव, प्रसन्न भूषण आदि-आदि ने समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।