फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Upturned tractor-trolley loaded with bricks, father and son escaped death

ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, पिता और पुत्र की दबकर मौत

Sun, 26 Jun 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 26 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Upturned tractor-trolley loaded with bricks, father and son escaped death
बिहूनीखुर्द गांव में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

मुस्करा थानाक्षेत्र के मुल्लू पाल डेरा के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमें सवार पिता-पुत्र की दबकर मौत हो गई। वहीं हादसे में ट्रैक्टर चालक और मृतक की बेटी ने कूदकर जान बचाई घटना ढालूदार खेत की चढ़ाई चढ़ते समय ट्राली का कुंदा टूटने से हुई। जिससे बोेनट पर बैठेे पिता-पुत्र नीचे दब गए। मुस्करा पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


बिहूनी खुर्द गांव के निवासी निवासी रामेश्वर पाल (33) पुत्र नारायनदास अपने परिवार के साथ गांव के बाहर डेरे में रहता था। सूखा पड़ने पर उसने इस साल अपने खेत में ईंटों की पथाई करा ली थी। ईंट पकने के बाद रविवार सुबह करीब नौ बजे वह गांव निवासी चंद्रभान प्रजापति की ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट भरकर गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चंद्रभान का पुत्र जगन्नाथ चला रहा था। तभी घसीटा अहिरवार के खेत के निकट चढ़ाई चढ़ते वक्त ट्रैक्टर-ट्राली का कुंदा टूट गया। ट्रैक्टर मालिक चंद्रभान ने बताया कि खेत से निकलने के बाद चढ़ाई के दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे रामेश्वर व उसका पुत्र दिलीप (14) टायर के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक जगन्नाथ और रामेश्वर की पुत्री सरोज (11) कूदने से बाल बाल बच गए। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़  लग गई। मृतक रामेश्वर के चाचा भतीजे रमेश पुत्र धनीराम ने थाने में सूचना दर्ज कराई।


रमेश ने बताया कि उसके चाचा रामेश्वर के पास करीब सात बीघा पैतृक जमीन है। जिससे उसके परिवार का गुजर बसर होता था। इस घटना से घर का इकलौता चिराग बुझने और पति के खोने के गम में रामदेवी बदहवास हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed