फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP Board: Nine mobile teams including four zonal and 11 sector magistrates deployed

यूपी बोर्ड: चार जोनल व 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित नौ सचल दल तैनात

Mon, 16 Feb 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Nine mobile teams including four zonal and 11 sector magistrates deployed
- बोर्ड परीक्षा: 43 केंद्रों पर तैनात होंगे एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



हमीरपुर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा का काउंट डाउन शुरू हो गया है। पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की ओर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई हैं। 43 केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसमें जिला एवं ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, चार जोनल व 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित नौ सचल दल तैनात किए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी 43 केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी है। जिले में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही हैं। अब परीक्षा शुरू होने में मात्र आज का दिन बचा है। इस बार हाईस्कूल और इंटर के करीब 29 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। 43 केंद्रों को 11 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके लिए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और चार जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। एक-एक परीक्षा केंद्र पर दोनों पालियों की परीक्षा पर नजर रखने के लिए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में डबल लॉक को खोला जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से 43 केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए हैं। डबल लॉक आलमारी, यानि जिसमें पेपर सुरक्षित और गोपनीय तरीके से रखा जाता है, उसकी एक चाबी भी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------


43 केंद्रों पर पहुंचीं डेढ़ लाख उत्तरपुस्तिकाएं

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रही हैं। सोमवार तक सभी 43 केंद्रों पर डेढ़ लाख कापियां भेजी जा चुकी हैं। डीआईओएस के अनुसार, अब तक जितनी भी उत्तरपुस्तिकाएं जिले को प्राप्त हुई हैं, सभी केंद्रों पर पहुंचा दी गई हैं।

------------

वर्जन:

परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लग गई हैं। सभी केंद्राध्यक्षों को सीसीटीवी कैमरे चलाकर देखने के लिए कहा गया है। पांच केंद्र व्यवस्थापक अतिरिक्त रखे गए हैं। परीक्षा के समय सीसीटीवी नहीं चलने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
- महेश कुमार गुप्ता, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed