फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP Board Exam: 15 employees engaged in conducting the exam of two girl students

यूपी बोर्ड परीक्षा: दो छात्राओं की परीक्षा कराने में लगे 15 कर्मचारी

Tue, 10 Mar 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 10 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: 15 employees engaged in conducting the exam of two girl students
गहरौली (हमीरपुर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में सोमवार को कई केंद्रों पर नाम मात्र के परीक्षार्थी पहुंचे, लेकिन सुरक्षा और निगरानी की तैयारियां पूरी तरह सख्त रहीं। कुछ जगह दो तो कहीं तीन परीक्षार्थी पंजीकृत होने के बाद भी कॉलेज प्रशासन ने मानकों के अनुरूप कड़ी व्यवस्था लागू की।
विज्ञापन

गहरौली स्थित गोविंद विद्यालय इंटर कॉलेज के केंद्र प्रभारी कमलेश बाबू ने बताया कि सोमवार सुबह पाली में इंटरमीडिएट विषय उर्दू की परीक्षा के लिए 3 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। शाम पाली में इंटरमीडिएट शिक्षाशास्त्र की परीक्षा के लिए कुल 63 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें चार अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

हीरानंद इंटर कॉलेज बिवांर के परीक्षा प्रभारी जगदीश द्विवेदी ने बताया कि सोमवार शाम पाली में इंटर के विषय शिक्षा शास्त्र की परीक्षा 54 परीक्षार्थियों को देनी थी, लेकिन इनमें से दो ने अपनी परीक्षा छोड़ दी। वहीं उपस्थिति अपेक्षा से कम रही, फिर भी परीक्षा केंद्र पर कड़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाश्वत शांति इंटर कॉलेज उमरी के केंद्र प्रभारी अनिल कुमार पालीवाल ने बताया कि शाम पाली में आयोजित परीक्षा के लिए केवल दो छात्राएं पंजीकृत थीं। इन दो परीक्षार्थियों की परीक्षा कराने के लिए दो कक्ष निरीक्षक, एक अवेक्षक, तीन सचल दल, केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अलावा छह अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed